पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्सरी की सुलेख प्रतियोगिता में केशव गुप्ता ने मारी बाजी

नर्सरी की सुलेख प्रतियोगिता में केशव गुप्ता ने मारी बाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबालकल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल भवन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुशील पांचाल ने बताया कि अशुद्धियों रहित सुंदर सुलेख विद्यार्थियों की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। सुंदर सुलेख जहां परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहयोगी होता है, वहीं कला एवं इंजीनियरिंग की उच्च व्यावसायिक कक्षाओं में भी विद्यार्थियों को आसानी से प्रवेश मिल जाता है। पुरातन समय में हस्तलिखित पुस्तकें, पांडुलिपियां एवं ग्रंथ आज भी मानव को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल श्याम सुंदर ने बताया कि नर्सरी की सुलेख प्रतियोगिता में केशव गुप्ता प्रथम, देवराहुल द्वितीय, दक्ष सैनी तृतीय, केजी कक्षा में नमन प्रथम, पारूल द्वितीय, रिया तृतीय रहे। इसी प्रकार कक्षा प्रथम में साकेत प्रथम, वैशाली द्वितीय, कीर्ति तृतीय, कक्षा द्वितीय में नित्या प्रथम, अनन्या द्वितीय, पलक तृतीय, कक्षा तीसरी में मुस्कान प्रथम, समृद्धि द्वितीय, सुकृति तृतीय रहीं।

कक्षा चतुर्थ में मानिका प्रथम, पल्लवी द्वितीय तथा यूनीक तृतीय, कक्षा पांचवीं में दीपाक्षी प्रथम, वंश द्वितीय, अशमित तृतीय रहे। प्राचार्य श्याम सुंदर मुंजाल ने बताया कि वर्ष भर में आयोजित अनेकों प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की।

कुरुक्षेत्र | बालभवन पब्लिक स्कूल आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...