सूरजकुंड शिल्प मेले में केयू के कलाकारों ने मचाया धमाल
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालयके युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के कलाकारों ने बुधवार रात को सूरजकुंड शिल्प मेले के चौपाल मंच पर धमाल मचाया। 50 से अधिक कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति के ऐसे रंग बिखेरे कि सभी दर्शक झूम उठे। विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि केयू की ओर से आयोजित हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन पर्यटन विभाग की मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणवी संस्कृति के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, पूरे हरियाणा को गर्व है। इसके साथ ही सूरजकुंड शिल्प मेले में पहली बार अपणा घर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति विदेशियों तक पहुंची है। डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हरियाणा संस्कृति को लेकर जो मुहिम छेड़ी है, आने वाले दिनों में इसकी पहचान विश्वव्यापी होगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय पहली बार अपनी चारदीवारी से बाहर निकलकर सूरजकुंड जैसे अंतर राष्ट्रीय मंच के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को लाखों पर्यटकों तक पहुंचाया है। इस मौके पर केयू की ओर से हरियाणवी परिधान प्रदर्शन, हरियाणा की संगीत यात्रा, हरियाणवी लोकनृत्य, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा के साथ-साथ हरियाणवी पॉप के माध्यम से हरविंद्र राणा सलीम के साथ डीएवी कॉलेज यमुनानगर आर्य कॉलेज पानीपत के छात्रों ने हरियाणा की संस्कृति के रंग बिखेरे। जिसपर सूरजकुंड की चौपाल में दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए।
कुरुक्षेत्र | सूरजकुंडमेले में क्राफ्ट मेले के चौपाल के मंच पर प्रस्तुति देते सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के कलाकार।