पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुनिया बूढ़ी हो रही है और भारत जवान हो रहा है : डॉ. देवव्रत

दुनिया बूढ़ी हो रही है और भारत जवान हो रहा है : डॉ. देवव्रत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान (निट) कुरुक्षेत्र में चार दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक उत्सव कांफ्लूएंस का गुरुवार को जुबली हॉल में रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य थे। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां दुनिया बूढ़ी हो रही है वहीं दूसरी ओर भारत जवान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक युवा देश है। डॉ. देवव्रत ने कहा कि युवा इस देश की पंूजी हैं। इसलिए युवाओं को नशे से बचाना जरुरी है।

उन्होंने कहा कि नशा किसी भी देश को अंदर से खोखला कर देता है। नशा करने वाला व्यक्ति ना तो अपने घर का रहता है और ना ही राष्ट्र का। इसलिए सभी युवाओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे तो खुद नशा करेंगे और ना ही अपने साथियों को नशा करने देंगे।

जैविककृषि को अपनाएं : डॉ.देवव्रत आचार्य ने कहा कि उन्होंने पहले गुरुकुल में रहते हुए जैविक कृषि के क्षेत्र में काम किया। अब वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होते हुए भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि होने से रोग भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर अक्षर ज्ञान गलत है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को नैतिकता भी सीखनी चाहिए।

उन्होंने आचार्य चाणक्य की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब शासन करने वाले देश की संपत्ति को बचाने में लग जाते हैं तो देश को खुशहाल होने से कोई नहीं रोक सकता।

राज्यपाल ने कहा कि हम पूरे विश्व में नंबर एक बन सकते हैं। इसके लिए हम सभी में राष्ट्रीयता की भावना का होना जरुरी है। हम जिएं तो देश के लिए और मरें तो भी देश के लिए। समारोह से पूर्व उन्होंने 600 छात्राओं की क्षमता वाले कल्पना चावला छात्रावास का भी उद्घाटन किया।

केशवजय जगदीश हरे की दी प्रस्तुति : कार्यक्रमकी विशिष्ट अतिथि कत्थक नृत्यांगना मौमाला ने केशव जय जगदीश हरे के माध्यम से भगवान विष्णु के दस अवतारों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने शिव होली और नदी बहती क्यों है पर भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिसपर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। मौमाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आकर भगवान कृष्ण पर प्रस्तुति देने की उनकी इच्छा आज पूरी हो गई है।

समारोहमें होंगी 100 प्रतियोगिताएं : संस्थानके निदेशक प्रो. आनंद मोहन ने बताया कि इस उत्सव के दौरान 25 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के संस्थान हिस्सा ले रहे हैं।

जिसमें 100 प्रतियोगिताएं होंगी। पिछले साल इन प्रतियोगिताओं की संख्या 75 थी। संस्थान के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सत हंस ने आचार्य देवव्रत का संक्षिप्त परिचय करवाया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार और प्रो. एसएन सचदेवा मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | निटमें आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कांफ्लूएंस कार्यक्रम में नदी बहती क्यो है नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देती कलाकार कथक नृत्यांगना मौमाला उनकी सहयोगी कलाकार।

कुरुक्षेत्र | निटमें आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कान्फलुएंस में ओम जय जगदीश हरे नृत्य की प्रस्तुति देती एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हिमाचल के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य।

खबरें और भी हैं...