- Hindi News
- विस चुनाव : एक महीना नहीं चल सकेंगे 50 हजार रुपए से ज्यादा कैश लेकर
विस चुनाव : एक महीना नहीं चल सकेंगे 50 हजार रुपए से ज्यादा कैश लेकर
>10 हजार से ज्यादा कीमत की प्रचार-प्रसार सामग्री वाला वाहन भी होगा जब्त
कुरुक्षेत्र|विस चुनावके दौरान कोई भी 50 हजार से ज्यादा नकदी लेकर नहीं चल सकेगा। यदि कोई व्यापारी या आमजन ऐसा करता है, तो उसे वाजिब कारण भी बताने होंगे। वरना वाहन समेत नकदी जब्त होगी। किसी वाहन में 10 हजार रुपए से ज्यादा की प्रचार-प्रसार सामाग्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। एडीसी प्रभजोत सिंह सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी और वीवीटी टीमों के अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।
आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे में बताया। कहा कि सभी अधिकारियों को ईमानदारी और मेहनत के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करनी है। चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना करते हुए विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ते नियुक्त किए जाएंगे। इन उड़नदस्तों के अधिकारी शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लेंगे। इन उड़नदस्तों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी साथ-साथ रहेंगे। इन अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की पावर भी दी जाएगी।
चेकपोस्टकी तरह काम एसएसटी : इसकेअलावा विधानसभा क्षेत्र में स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) भी काम करेंगी। ये टीमें एक चेक पोस्ट के रूप में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर को चुनावी खर्चों से संबंधित जानकारी रोजाना देनी होगी। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वीडियो टीम, वीडियो व्यूइंग टीम और अकाउंटिंग टीम साथ-साथ काम करेंगी। इस मौके पर डीआईपीआरओ केवल बिंद्रा और जिला परियोजना अधिकारी भूषण पाल मंगला अधिकारी मौजूद थे।
बिनाअनुमति नहीं छोड़ेंगे स्टेशन : एडीसीप्रभजोत सिंह ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, वे अधिकारी निर्वाचन अधिकारी के साथ 24 घंटे संपर्क में रहेंगे। चुनावों के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेगा। अधिकारी एसएमएस के जरिए अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट से निर्वाचन अधिकारी को अपडेट करते रहेंगे।
कुरुक्षेत्र| अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रभजोत सिंह।