पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व शांति के लिए परिवार पहली कड़ी : डॉ. युंग

विश्व शांति के लिए परिवार पहली कड़ी : डॉ. युंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटीके महात्मा गांधी अध्ययन केंद्र और राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को केयू फैकल्टी लांज में बिल्डिंग नेशन ऑफ पीस, ऑवर शेयर्ड रिस्पांसबिलिटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता दक्षिण कोरिया से यूनिवर्सल पीस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. चुंग सिक युंग थे। डॉ. युंग ने यूनिवर्सल पीस फेडरेशन की ओर से भारत और एशिया में किए जाने वाले कामों की जानकारी दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विश्व में शांति की स्थापना के लिए परिवार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य परिवार में रहकर त्याग, बलिदान, प्रेम और परस्पर विश्वास जैसे महत्वपूर्ण मूल्य सीखता है जो विश्व में शांति की स्थापना करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि शांति एक यात्रा है, जिसकी शुरुआत परिवार से होती है। उसके बाद समाज से होते हुए पूरे विश्व में शांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान विश्व में मानवता के सामने बहुत सी चुनौतियां है जिनका सामना शिक्षा और विभिन्न मानवीय मूल्यों के आधार पर ही किया जा सकता है। आने वाले समय में भारत विश्व शांति की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। अमेरिका से आए यूनिवर्सल पीस फेडरेशन के निदेशक डॉ. रॉबर्ट एस किटल ने कहा कि हर चीज कुछ निश्चित सिद्धांतों पर ही काम करती है और हमें अच्छे जीवन के लिए जीवन के सिद्धांतों को समझना जरूरी है। हर चीज की शुरुआत मस्तिष्क से होती है। उन्होंने कहा कि चाहे युद्ध हो या भ्रष्टाचार ऐसी सोच का मुकाबला लोगों को शिक्षित जागरूक करके ही किया जा सकता है।

विभिन्न देशों के दिखाए कार्यक्रम

पीसफेडरेशन के महासचिव कृष्णा अधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से संस्था द्वारा विश्व के अलग-अलग देशों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 दिनो में भारत के अलग-अलग राज्यों में 14 संगोष्ठियों में हिस्सा ले चुके हैं।

शांति के प्रयास से आशा

केयूके डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. राघवेंद्र तंवर ने कहा कि दुनिया में वर्तमान में जिस तरह का वातावरण है ऐसे माहौल में शांति के लिए किए जा रहे प्रयास दुनिया में आशा पैदा करते हैं। इसके लिए लोगों को जोड़ने की जरूरत है। प्रो. एसएन मिश्रा ने कहा दुनिया को एक परिवार की तरह बनाना होगा। इसमें सबसे अच्छा साथ माता-पिता के अच्छे संस्