पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 सितंबर तक कराने होंगे हथियार जमा

21 सितंबर तक कराने होंगे हथियार जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|हरियाणा विधानसभाचुनाव को देखते हुए जिले में हथियार धारकों से अपने अपने हथियार जमा कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन ने जारी किए हैं। 21 सितंबर तक सभी को अपने हथियार थाना या असला शस्त्रागार में जमा कराने हैं। जिला सुरक्षा शाखा प्रभारी निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हरियाणा में 15 अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए हथियार जमा कराए जा रहे हैं, ताकि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जा सकें। सभी पंजीकृत असला धारक अपना-अपना असला अपने-अपने एरिया के थाना में जमा करा सकते हैं।