- Hindi News
- स्वार्थी लोग बदलते हैं एक के बाद एक दल : अरोड़ा
स्वार्थी लोग बदलते हैं एक के बाद एक दल : अरोड़ा
इनेलोप्रदेशाध्यक्षअशोक अरोड़ा ने कहा कि स्वार्थी लोग अपना हित साधने के लिए ही एक के बाद एक दल बदलते हैं। उनके लिए विचारधारा जैसी बात कोई मायने नहीं रखते।
वे आज से 25 वर्ष पूर्व जिस पार्टी से विधायक बने थे, आज भी उसी से चुनाव लड़ रहे हैं। अरोड़ा रेलवे रोड पर स्थित एक निजी होटल में सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि कुछ लोग 10 वर्ष तक कांग्रेस के राज में लूट मचाते रहे। अब कांग्रेस का जहाज डूबता देख दूसरे दलों में चले गए। लेकिन जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर हलके में इनेलो के शासनकाल में ही विकास हुआ था। पिछले दस वर्षों में कांग्रेस ने इस हलके में कोई विकास कार्य नहीं किया। लोगों को जींद में 25 सितंबर को जननायक देवीलाल के 100वें जन्मदिवस पर रैली का न्योता दिया।