- Hindi News
- अकालियों का करेंगे विस चुनाव में विरोध : नलवी
अकालियों का करेंगे विस चुनाव में विरोध : नलवी
कुरुक्षेत्र|बेशक एचएसजीपीसीअध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा कांग्रेस से टिकट मांगने के बारे में इंकार कर चुके हैं। लेकिन उनके कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को फिर से हवा मिलने लगी है। सोमवार को डेरा कारसेवा में एचएसजीपीसी की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में उपाध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने कहा कि यदि झींडा चुनाव लड़ते हैं, तो पूरी कमेटी उन्हें जिताने के लिए पुरजोर प्रयास करेगी। हालांकि एचएसजीपीसी पहले ही कह चुकी है कि उसने कांग्रेस से अपने लिए कोई टिकट नहीं मांगी है। ही एचएसजीपीसी अध्यक्ष झींडा ने। कहा कि एचएसजीपीसी पहले ही चुनाव में कांग्रेस को समर्थन की घोषणा कर चुकी है। अकालियों का करेंगे विरोध
दीदार सिंह नलवी ने कहा कि प्रदेश में अकाली दल बादल इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह रही है। अकाली दल प्रदेश के सिखों के हित की बात नहीं करता। उसने एचएसजीपीसी गठन का भी विरोध किया। लिहाजा एचएसजीपीसी प्रदेश के सिख उन सीटों पर अकालियों का विरोध करेगी, जहां से वे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। साथ ही भाजपा का भी इस चुनाव में विरोध करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दीदार सिंह नलवी भाजपा में भी शामिल हुए थे।
चुनाव तैयारियों की समीक्षा
एचएसजीपीसीकी जिलास्तरीय बैठक में चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। एचएसजीपीसी एडहॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि कमेटी की पिछली बैठक में विभिन्न समितियां कांग्रेस के हक में प्रचार के लिए बनाई थी।
कुरुक्षेत्र| डेरा कार सेवा में बैठक करते एचएसजीपीसी के उपाध्यक्ष दीदार सिंह नलवी अन्य।