- Hindi News
- समय के अनुसार पाठयक्रमों में होना बदलाव चाहिए : शर्मा
समय के अनुसार पाठयक्रमों में होना बदलाव चाहिए : शर्मा
कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटीके जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रिंटिंग और पैकेजिंग बिजनेस मैनेजमेंट विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों में प्रबंधकीय और तकनीकी कौशल को परखने के लिए प्रतियोगिता हुई।
इसमें गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रिंटिंग और टेक्नोलॉजी विभाग की टीम पहले और केयू जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यशाला के समापन समारोह में हार्पर कोलिनस पब्लिशर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित शर्मा ने कहा कि बदलती प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के इस दौर में शिक्षण संस्थानों को भी बदलने की जरूरत है। शिक्षण संस्थानों को समय के अनुसार अपने पाठ्यक्रमों में भी बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई यूनिवर्सिटी में अब भी पाठ्यक्रम पुरानी पद्धति पर चल रहे हैं। देशभर के शिक्षण संस्थानों में कॉमन सिलेबस की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए उनकी कंपनी एमओयू साइन कर विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए बुलाएगी। ताकि वे इस क्षेत्र में बेहतर काम कर सकें। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं लगाई जाएंगी।
केयू प्रिंटिंग प्रेस मैनेजर एमके मौदगिल ने कहा कि प्रिंटिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए व्यवहारिक ज्ञान पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यशाला के संयोजक कंवरदीप शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने मीडिया के विकास, बदलती मुद्रण तकनीक, डिजिटल प्रिंटिंग, भारतीय मुद्रण उद्योग की आर्थिक स्थिति, पब्लिशिंग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर सचिन वर्मा, अमित जांगड़ा, कंचन, रिचा, जितेंद्र रोहिला और राकेश कुमार मौजूद थे।