पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू बाॅस्केटबाॅल टीम का चयन 30 को होगा

केयू बाॅस्केटबाॅल टीम का चयन 30 को होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटीके खेल विभाग ने केयू के इंटर कॉलेज महिला बाॅस्केटबाॅल मुकाबलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। खेल विभाग के निदेशक और खेल परिषद के सचिव डॉ. दलेल चौहान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के बाद 30 सितंबर को केयू परिसर में यूनिवर्सिटी की टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूल के मुकाबले केयू में होंगे।

इस पुल में यूनिवर्सिटी कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज करनाल, एकेएम गुरुकुल मौर माजरा, एसीईएआर मीठापुर, गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला, गीता इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलथा, आरकेएसडी कॉलेज कैथल आदि की टीम को रखा गया है। पूल बी के मुकाबले गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में होंगे। इसमें एचकेएमजी जींद, पीआईजी गवर्नमेंट कॉलेज जींद, एचसीटीएम कैथल, गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार, ऑक्सफोर्ड गर्ल्स एजुकेशन कॉलेज उकलाना, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार की टीम को रखा गया है। पूल सी के मुकाबले डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में होंगे। जिसमें डीएवी गर्ल्स यमुनानगर, वाईआईईटी घड़ोली, एसए जैन अम्बाला सिटी, एसडी कॉलेज अम्बाला कैंट, गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर एमएलएन कॉलेज यमुनानगर, डीएन कॉलेज कुरुक्षेत्र की टीम को रखा गया है। पुल डी के मुकाबले भी केयू परिसर में होंगे। इस पुल में केआईटीएम, जीआईएमटी कनीपला, आर्य कॉलेज पानीपत, वैश्य कॉलेज समालखा, पीआईईटी समालखा और यूटीडी कुरुक्षेत्र की टीम को रखा गया है। ये सभी प्रतियोगिताएं 27 28 सितंबर को होगी। 29 और 30 सितंबर को केयू में इंटर जोनल लीग मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इसी दिन केयू की महिला बाॅस्केटबाॅल टीम का चयन भी किया जाएगा।