पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह साल में भी रद्द नहीं केस पहुंचे पेशी पर

छह साल में भी रद्द नहीं केस-पहुंचे पेशी पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |छह बरस पहले अलग कमेटी आंदोलन के दौरान दर्ज केस में एचएसजीपीसी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोर्ट में पेशी पर पहुंचे। हालांकि आंदोलन के दौरान एचएसजीपीसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज अन्य केस सरकार वापस ले चुकी हैं। लेकिन रेलवे एक्ट के तहत केस अभी जारी है। सोमवार को इस केस में आरोपी न्यायाधीश पुनीता विश्वास की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तिथि लगाई है। बता दें कि सन 2009 में एचएसजीपीसी एडहॉक ने जगदीश सिंह झींडा और युवा प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत अजराना की अगुवाई में कुरुक्षेत्र में अलग कमेटी के लिए आंदोलन चलाया था। तब दो माह तक जहां कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी थी। वहीं रेलवे जंक्शन के पास ट्रेन भी रोकी। तब रेलवे पुलिस ने करीब झींडा, अजराना,हरमनप्रीत समेत 40 लोगों पर केस दर्ज किया था। हालांकि अजराना बाद में एचएसजीपीसी से अलग हो गए। एचएसजीपीसी एडहॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हरमनप्रीत सिंह के मुताबिक प्रदेश सरकार ने अन्य सभी मामले रद्द कर दिए हैं। लेकिन अभी रेलवे एक्ट के तहत दर्ज केस कोर्ट में चल रहा है। इसे भी वापस लेने के लिए कमेटी ने मांग की है। इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।