- Hindi News
- संगीत सोम से मिलने के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
संगीत सोम से मिलने के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
यूपीकेमुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम शुक्रवार देर रात कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहुंचे। वे यहां अपने परिचित अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचे थे।
केयू गेस्ट हाउस में जब शाम को मीडियाकर्मी उनसे बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया। उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से बताया कि वे यहां व्यक्तिगत दौरे पर आए हैं। इसलिए पत्रकारों से अभी बातचीत नहीं कर सकते। हालांकि उनसे यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में मिलने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई छात्र नेता और भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। वे रात को केयू के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे और शनिवार को भी कुरुक्षेत्र में ही रहेंगे। शनिवार को वे शहर में कुछ प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।