पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के चार दिन पहले प्रेमी के साथ युवती फरार

शादी के चार दिन पहले प्रेमी के साथ युवती फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादीसे चार दिन पहले एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जाते-जाते शादी के लिए बनवाए गहने भी ले गई। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कोई सुराग मिलने पर पुलिस को सूचित किया। कृष्णा गेट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला शहर से सटे गांव बाहरी का है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को रिंकू नामक युवक बहका-फुसला कर ले गया है।

नशीलीचाय दे निकली : बतायाजाता है कि उक्त लड़की का रिंकू के साथी प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब मां-बाप भात का न्योता देने गए तो पीछे से उसने रिंकू साथ जाने की प्लानिंग कर ली। रात को अपने दो भाइयों अौर एक बहन को चाय बनाकर दी। तीनों सुबह दस बजे तक सोते रहे। जब आंख खुली तब पता चला कि लड़की लापता है। माना जा रहा है कि उसने तीनों को चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। घर में शादी के लिए बनवाए गए डेढ़ लाख रुपए के गहने भी पड़े थे। ये गहने भी वह साथ ले गई। यह भी बताया जाता है कि रिंकू अपनी कार में उसे लेकर गया। जब उनका कहीं पता नहीं चला तो थकहार कर परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। कृष्णागेट चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एएसआई सुखा सिंह की टीम को जिम्मा सौंपा है। हालांकि उक्त लड़की बालिग है।

मां-बाप गए थे भात न्योतने

युवतीके पिता ने बताया कि 14 दिसंबर को उसकी बेटी की शादी थी। लिहाजा वे लोग न्योतने के लिए दस दिसंबर को यमुनानगर स्थित अपनी ससुराल में गया था। साथ ही उसकी प|ी भी थी। 11 दिसंबर की सुबह उसके लड़के ने फोन किया कि लड़की गायब है। साथ ही ट्रंकों के ताले टूटे पड़े हैं।