फर्जी कागजात से हड़पे सवा 3 लाख
कुरुक्षेत्र| प्लाॅटबेचने के नाम पर एक व्यक्ति को सवा तीन लाख रुपए की चपत लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लाॅट के फर्जी कागजात तैयार कर उसने सौदा किया और एडवांस सवा तीन लाख रुपए ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। नाजर वासी गांव कमौदा ने बताया कि धर्मा वासी लोहार माजरा ने प्लाॅट के नकली कागजात तैयार करके धोखे से तीन लाख 25 हजार रुपए हड़प लिए है। प्लॉट किसी और के नाम था। लेकिन धर्मा ने फर्जी कागजात तैयार कर उससे सौदा किया। बतौर बयाना उससे सवा तीन लाख रुपए ले गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।