पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने शहर में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ दो युवकों समेत सात महिलाएं गिरफ्तार

पुराने शहर में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ दो युवकों समेत सात महिलाएं गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरथानापुलिस ने सेठान मोहल्ला से वेश्यावृत्ति अड्डा का भंडाफोड़ कर दो युवकों समेत सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में अड्डा संचालक मकान मालिक समेत दिल्ली और कुरुक्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां भी शामिल हैं।

एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने शहर के एक मकान में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। पुलिस ने पहले बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद उसने पुलिस पार्टी को इशारा कर दिया। इशारा करते पुलिस पार्टी ने मकान में छापा मारकर पांच महिलाओं सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवक युवतियां रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़े गए।

जबकि मकान मालिक अड्डा संचालिका रोशनी समेत तीन महिलाओं को पकड़ा है। गिरफ्तार महिलाओं में दो कैथल, एक युवती दिल्ली एक कुरुक्षेत्र की रहने वाली है। जबकि दोनों युवक बाबा लदाना बरोट के रहने वाले हैं। सिटी थाना प्रभारी अशोक गोयत का कहना है कि सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कई बार शिकायत कर चुके पड़ोसी

पड़ोसियोंने बताया कि इस मकान में पिछले काफी दिनों से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। पड़ोसी इसकी कई बार शिकायत कर चुके थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। शुक्रवार को पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति के इस धंधे का भंडाफोड़ किया। थाना प्रभारी अशोक गोयत ने कहा कि शहर में कोई भी गलत काम नहीं होने दिया जाएगा। जहां भी कोई गलत कार्य चल रहा है। लोग सीधी उनसे शिकायत कर सकते हैं।

थाना शहर पुलिस द्वारा वेश्यावृत्ति के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं।