पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमा का प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार को कुरुक्षेत्र में

नीमा का प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार को कुरुक्षेत्र में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी|नेशनल इंटीग्रेटेडमेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की का चुनाव रविवार को कुरुक्षेत्र शाखा में होगा। नीामा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरएम मारर्कंडेय ने बताया कि देश में एसोसिएशन की 53 इकाइयां हैं। उनके करीब पांच हजार सदस्य हैं। इस दौरान मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आयुष कांफ्रेंस के समापन समारोह पर हुई बातों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

मीटिंग में प्रदेशस्तर से जुड़ी शाखाओं के करीब 250 सदस्य भाग लेंगे। जिनमें उत्तर प्रदेश के महासचिव, बनारस के सचिव और केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। डॉ. मार्केंडेय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष के प्रति अच्छी सोच रखते हैं। साथ ही चिकित्सकों को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष के चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भी लिखा है।