पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार कर रही किसान विरोधी काम : आर्य

भाजपा सरकार कर रही किसान विरोधी काम : आर्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसानयूनियन (हाबड़ी गुट) के प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसानों से किए वादों से भाजपा सरकार मुंह मोड़ रही है। सरकार के इस रवैये से तंग आकर सभी किसान संगठनों ने मार्च में दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई है।

वे शुक्रवार को रोड़ धर्मशाला में आयोजित भाकियू की बैठक में किसानों को संबोधित कर रहे थे। सेवा सिंह ने कहा कि यह सरकार भी पिछली सरकार की तर्ज पर किसानों की अनदेखी करने में जुटी है। सेवा सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश में से केवल तीन जिलों को ही सूखाग्रस्त दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ही बरसात होने के कारण किसानों की फसल खराब हुई थी। लेकिन सरकार की नीतियों के कारण मुआवजा भी महज कुछ किसानों को ही मिल पाएगा। यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले किए अपने वादों को पूरा करे।

धान की फसल पर किसान को प्रति क्विंटल के हिसाब से कम से कम 500 रुपए बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने गेहूं का समर्थन मूल्य भी 2200 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। बैठक में कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, राम सिंह, पाला राम, मेहर सिंह खानपुर, नर सिंह, ईश्वर सिंह चहल, मलखान सिंह और जगदीश मौजूद थे।