- Hindi News
- रोडवेज वर्कर्स ने सांसद के बयान का विरोध किया
रोडवेज वर्कर्स ने सांसद के बयान का विरोध किया
कुरुक्षेत्र | अभीतक सांसद राजकुमार सैनी के विवादित बयान पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ अकेले ही विरोध कर रही थी। लेकिन शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने भी सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के डिपो प्रधान राजकुमार शर्मा ने कहा कि सांसद द्वारा पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने संबंधी दी गई टिप्पणी निदंनीय है। इसे लेकर कर्मचारियों में काफी रोष है। कहा कि वे कर्मचारियों के प्रति अपने रवैये को बदले और अपने शब्दों को वापस ले। नहीं तो रोडवेज कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद होने के बावजूद वे कुछ भी कह देते हैं। जोकि उचित नहीं है।