पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनिरुद्ध बने पांचवीं बार मॉरिशस के पीएम, खुशी

अनिरुद्ध बने पांचवीं बार मॉरिशस के पीएम, खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |भारतवंशी अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनने मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वेदपाठी ब्रह्मचारियों द्वारा भारत और मॉरिशस मैत्री, दोनों देशों में खुशहाली के लिए आहुति डाली। मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा-अनिरुद्ध जगन्नाथ का मातृभूमि सेवा मिशन के साथ गहरा लगाव रहा है। वे कई मर्तबा भारत चुके हैं। मॉरिशस लघु भारत के समान है। जगन्नाथ जब वहां के राष्ट्रपति थे, तब दिसंबर 2008 में आश्रम भवन के द्वितीय चरण का शिलान्यास करने आए थे। 2009 में मिशन द्वारा काशी में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया था। जगन्नाथ राजनेता होने के साथ ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व्यक्ति हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने से भारत और मॉरिशस के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे। एक भारतवंशी का मॉरिशस जैसे राष्ट्र का प्रधानमंत्री बनने पर भारत के लिए गौरव विषय है। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ के सहायक सुरेश रामबर्ण को उन्होंने आश्रम आने का निमंत्रण दिया है। इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम में मार्कंडेय पांडे, आचार्य सतीश, यमुनानगर से दीपक शर्मा, सत्यवान कौशिक, आचार्य नरेश, प्रवेश अौर सोमनाथ ककड़ मौजूद थे।