पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग चरित्र निर्माण शिविर संपन्न

योग चरित्र निर्माण शिविर संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्योतिसर |गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा सूर्योदय पब्लिक स्कूल में आयोजित योग और चरित्र निर्माण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन पर बच्चों ने लेजियम, पीटी, डंबल, जूडो-कराटे, योग-प्राणायाम आदि का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रिंसिपल जोगिंद्र सिंह ने कहा कि गुरुकुल के प्राचार्य डा. देवव्रत आचार्य की गांवों तक योग पहुंचाने की पहल सराहनीय है। व्यायाम शिक्षक समरपाल आर्य सोहनपाल आर्य ने भी संबोधित किया। वेद प्रचारक राममेहर शास्त्री ने बच्चों को जातिवाद मिटाने, पाखंडता को खत्म करने, नशामुक्त और साफ स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सतबीर सैनी, संदीप शर्मा, रामनाथ कौशिक और पूर्व प्रिंसिपल रामप्रताप मौजूद थे।