पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनेक्टिविटी होने से बैंकिंग सेवाएं रही ठप

कनेक्टिविटी होने से बैंकिंग सेवाएं रही ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलकीबैंकों से कनेक्टिविटी होने के कारण शुक्रवार को पूरा दिन कामकाज ठप रहा। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भारतीय स्टेट बैंक लाडवा के कार्यकारी प्रबंधक एमपी चट्ठा ने बताया कि बीएसएनएल की बैंकों से कनेक्टिविटी सेवाएं गुरुवार शाम से खराब हैं। इसके कारण बैंकों में काम नहीं हो पाया। अनाजमंडी के आढ़तियों, व्यापारियों और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कनेक्टिविटी होने के इंतजार में कर्मचारी रात के 10 बजे तक कार्यालय में रहे।

ताकि बकाया पड़े कामों को निपटाया जा सके। इसके बावजूद कनेक्टिविटी नहीं हो पाई। यही स्थिति शुक्रवार को भी बनी रही। उपभोक्ता बैंकों के चक्कर काटते रहे। वहीं बैंकों को भी लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

लाडवा|भारतीय स्टेट बैंक में सेवाएं बंद होने के कारण खाली पड़ा बैंक।

कुरुक्षेत्र |जिले में शुक्रवार को बीएसएनएल सेवा बाधित होने से बैंकों में कामकाज ठप रहा। बैंकों का सर्वर डाउन होने से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहा। दिनभर लोग बैंकों के काम के चलते परेशान रहे। बताया जाता है कि यह समस्या गुरुवार रात से हुई। सर्वर डाउन होने से बैंकों में कामकाज नहीं हो पाया। बैंकों में कैश एंट्री भी पेडिंग रही। शुक्रवार को भी यही हालात रहे। लोगों को जब पता चला कि बैंकों का सर्वर डाउन है तो वे बिना काम हुए ही वापस लौटे। सबसे ज्यादा नेट बेकिंग सेवा बाधित रही। इसके अलावा कैश एंट्री, पेमेंट का लेन-देन प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा असर भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं पर पड़ा। बैंक की मुख्य शाखा में एंट्री मशीन भी बंद रही। वहीं रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के चीफ मैनेजर किशोर चंद दास का कहना है कि सर्वर डाउन होने से बैंकिंग सेवाएं बाधित हुई हैं। लेकिन सेक्टर-पांच स्थित एसबीआई शाखा में काम सुचारु रहा।