पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कन्या भ्रूण हत्या रोकने को मानसिकता में बदलाव जरूरी\'

\"कन्या भ्रूण-हत्या रोकने को मानसिकता में बदलाव जरूरी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। डीसीसीजी रजनीकांथन ने कहा कि कन्या भ्रूण-हत्या जैसे अपराधों से मुक्ति के लिए समाज में मानसिकता में बदलाव जरूरी है। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय से विजय महाराज द्वारा कन्या भ्रूण-हत्या के विरुद्ध जागरुकता के लिए विजय रथ के शुभारंभ पर बोल रहे थे। विजय कुमार मिश्रा उर्फ विजय महाराज द्वारा वर्ष 2004 में भिवानी जिले से कन्या भ्रूण-हत्या को रोकने का संकल्प लेकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।
इस अभियान के तहत वे हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान में कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से कई नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर जन चेतना रैलियां निकाल चुके हैं। विजय महाराज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक कार्य है। हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें।

भरवा चुके हैं 60 लाख फाॅर्म : विजयमहाराज ने बताया कि वे अब तक हरियाणा के 12 जिलों, 9 विश्वविद्यालयों में जन चेतना रैलियां निकाल चुके हैं। हर जगह लिखित प्रतिज्ञा भी लेते हैं कि वे जीवन में स्वेच्छा से कभी भ्रूण-हत्या करेंगे और ही किसी को करने देंगे। इसके साथ-साथ गोमाता के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मिशन के तहत अब तक वे 60 लाख विद्यार्थियों से संकल्प फॉर्म भरवा चुके हैं।

आठ साल पहले हांसी से शुरू हुआ अभियान
वर्ष2006 में हांसी के एसडी कन्या महाविद्यालय से तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस अभियान की विधिवत शुरुआत की थी। इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षण संस्थाओं का पूरा सहयोग मिला है। जल्द ही वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर इस अभियान को और तेजी से चलाने की मांग करेंगे। स्वामी विजय महाराज ने कहा कि कन्या भ्रूण-हत्या के कारण समाज में बढ़ते हुए लिंगानुपात के अंतर को खत्म करने के लिए इसे तुरंत रोकना अति आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए अल्ट्रासाउंड मशीनों पर एक्टीवेटर लगाने, आंगनवाड़ी वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भवती महिलाओं को जागरूक करना होगा।

कन्या भ्रूण-हत्या के विरुद्ध जागरुकता के लिए विजय रथ को किया रवाना
कुरुक्षेत्र| विजयमहाराज विद्यापीठ शिक्षण सोसाइटी की ओर से कन्या भ्रूण-हत्या रोकने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान का विजय रथ शुक्रवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहुंचा। केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने विजय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. रल्हाण ने कहा कि कन्या भ्रूण-हत्या रोकने के लिए देशभर में विजय महाराज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में कन्या भ्रूण-हत्या को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण-हत्या एक अभिशाप है और समाज को इस अभिशाप से मुक्ति सिर्फ लोगों की जागरुकता से ही मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक लोगों को कन्या भ्रूण-हत्या के विरोध में जागरूक करने की अपील की।
12 जिले और 9 विश्वविद्यालयों से निकाली जा चुकी है जन चेतना रैली
कन्या भ्रूण-हत्या है अभिशाप : डॉ. रल्हाण

(कुरुक्षेत्र | कन्या भ्रूण-हत्या के खिलाफ विजय रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी सीजी रजनीकांथन।)