- Hindi News
- एलटीसी वितरण जल्द कराने को लेकर डीईओ से मिले शिक्षक
एलटीसी वितरण जल्द कराने को लेकर डीईओ से मिले शिक्षक
हरियाणाराजकीयअध्यापक संघ 70 के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से राज्य प्रधान जवाहर गोयल के नेतृत्व में मिला। प्रेस सचिव डॉ. रजनीश कौशिक ने बताया कि शिक्षकों की मुख्य मांगों में एलटीसी का वितरण जल्द से जल्द कराना था।
इसमें इस बात पर सहमति बनी कि एलटीसी का वितरण वरिष्ठता के अनुसार सेवा में शिक्षकों के आने की तिथि के आधार पर किया जाएगा। एलटीसी का लाभ सबसे पहले उन शिक्षकों को दिया जाएगा जो दिसंबर 2014 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद जो शिक्षक घूमने गए थे उन्हें और अंत में वरिष्ठता के अनुसार एलटीसी देने पर मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सहमति जताई। डॉ. रजनीश कौशिक ने बताया कि संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य के सामने एक तिहाई अवकाश के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस पर सुमन आर्य ने कहा कि एक तिहाई अवकाश को बंद करने बारे कोई आदेश नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडल में अतुल शास्त्री, अनिल शर्मा, राजेंद्र शास्त्री, राजीव धवन, परमानंद शास्त्री, जागर सिंह सैनी, वालिया, श्रीचंद मलिक, सतप्रकाश सैनी, पवन मित्तल, रणधीर सैनी, रविंद्र कुमार, लखबीर सिंह और अनिल गर्ग शामिल थे।