पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठीकरी पहरे लगा रोकेंगे अवैध खनन

ठीकरी पहरे लगा रोकेंगे अवैध खनन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |गांवों में मिट्टी का अवैध खनन रोकने के लिए अब ठीकरी पहरे लगाए जाएंगे। डीसी सीजी रजनीकांथन ने शुक्रवार को इस संबंध में सभी सरपंचों को आदेश जारी किए। अब यदि कहीं से अवैध खनन की शिकायत मिलती है तो संबंधित गांव के सरपंच पर भी कार्रवाई होगी। डीसी रजनीकांथन ने अवैध खनन रोकने के लिए पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एंड पेट्रोल एक्ट-1918 के तहत आदेश दिए हैं। कहा कि हरियाणा में खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद कई जगहों से शिकायत मिलती है। अकसर अखबारों में भी खबरें छपती हैं। जिले में कई जगह अवैध खनन की शिकायतें आई। लिहाजा गांव में अवैध खनन को रोकने के लिए सरपंच रात को ठीकरी पहरे लगवाएंगे। यदि इसमें कोताही मिलती है तो संबंधित सरपंच, खंड विकास और पंचायत अधिकारी जिम्मेदार होंगे।