- Hindi News
- डॉ. ममगई की पुण्यतिथि पर हेल्थ कैंप लगाया
डॉ. ममगई की पुण्यतिथि पर हेल्थ कैंप लगाया
कुरुक्षेत्र| स्थाणुसेवा मंडल द्वारा गांधी नगर पीएचसी पर शुक्रवार को स्व. डॉ. केशवानंद ममगाई की चौथी पुण्य तिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. जेएस ग्रेवाल मुख्यातिथि रहे। डॉ. ग्रेवाल ने कहा कि डॉ. केशवानंद ममगाई ने विभिन्न समाचार पत्रों में काम किया। 50 वर्षों के दौरान उन्होंने हिंदी की बहुआयामी सेवा की। हरियाणा सरकार की साहित्यिक अकादमी द्वारा 2004 में हिंदी पत्रकारिता और साहित्य के उल्लेखनीय कार्यों के लिए बाबू बाल मुकुंद गुप्त साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल प्रधान ज्ञान चंद सचदेवा ने कहा कि अपने पूर्वजों को याद रखना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना हम सभी का कर्त्तव्य है। इस दौरान जरूरतमंदों को वस्त्र बांटे गए। डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ. नरेंद्र झांब, डॉ. नितिका भटनागर, डॉ. उर्वशी, डॉ. रविंद्र, प्रेम मदान, रमेश सचदेवा, अनिल पोपली, दर्शन पाहवा, दिनेश शर्मा, सुमेर चंद शर्मा, कृष्ण बलदेव खुराना, देसराज भटनागर, कृष्ण धमीजा, नंद लाल मदान, अशोक वर्मा, पार्षद सुरेंद्र छिन्दा, सुनीता शर्मा, मोना, सीमा, पूजा कात्यान और गीता सैनी मौजूद थे।