गीता कन्या स्कूल में मनाया स्वदेशी दिवस
कुरुक्षेत्र : गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वदेशी दिवस मनाया गया। प्राचार्या सुनीता चावला ने बताया कि बाबू गेणु ने देश में विदेशी वस्तुओं को आने से रोकने के लिए विदेशी सामान से भरे ट्रक के सामने लेटकर इस दिन अपना बलिदान दे दिया था। इसलिए इस दिन को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्राओं ने स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई। चावला ने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग विदेशों पर निर्भरता को कम करता है और देश के आर्थिक विकास को बढ़ाता है।