पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के पास पहुंची शिकायत तो सुलझी गंदे पेयजल की समस्या

सीएम के पास पहुंची शिकायत तो सुलझी गंदे पेयजल की समस्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>अब बदली जाएगी 50 साल पुरानी पाइप लाइन

कुरुक्षेत्र|रेलवेरोडपर वार्ड 21 स्थित सुभाष गली में लंबे समय से चली रही गंदे पानी की समस्या से लोगों को अब छुटकारा मिलेगा। सीएम के पास जब लोगों ने शिकायत की, तब उनकी सुनवाई हुई। सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जनस्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। वार्ड वासी राजेश कुमार, बहादुर, देसराज, पवन, राजकुमार, राकेश, अशोक शर्मा आदि ने बताया कि चार सालों से गंदे पानी की समस्या झेल रहे थे। लेकिन समस्या हल नहीं हुई। हार कर 19 जनवरी को सीएम विंडो पर शिकायत की।

शिकायत के बाद विभाग ने लोगों को बुलाकर सुझाव मांगे। अब यहां 50 साल पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा। लोगों ने ही पाइप लाइन को नई डालने की मांग रखी। जिसे विभागीय अधिकारियों ने मानते हुए आश्वासन दिया कि इस पाइप लाइन का एस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को भेजेंगे। मंजूरी मिलते ही नई पाइप लाइन डाल दी जाएगी।