पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे स्कूल लाइब्रेरी में पढ़ेंगे पुस्तकें

बच्चे स्कूल लाइब्रेरी में पढ़ेंगे पुस्तकें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|पंजाब नेशनलबैंक मंडल कार्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सांवला में पुस्तकालय शुरू किया गया। बैंक द्वारा स्कूल को बुक शेल्फ और बच्चों के लिए पुस्तकें मुहैया कराई गई। सहायक महाप्रबंधक एके गोयल ने बताया कि सांवला को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा गोद लिया है। गांव में कई विकास कार्य बैंक द्वारा कराए जाएंगे। हाई स्कूल में बच्चों के लिए टायलेट का निर्माण भी बैंक द्वारा कराया गया है। बच्चों को खेल सामान भी मुहैया कराया है। बैंक समाज कल्याण के कई कार्य करता रहता है बैंक के सहायक महाप्रंधक एके गोयल, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार वालिया और वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश अरोडा, स्कूल के प्रधानाचार्य भी मौजूद थे।