पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे चलाएं साइकिल, टीचरों ने खुद साइकिल चला किया प्रेरित

बच्चे चलाएं साइकिल, टीचरों ने खुद साइकिल चला किया प्रेरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| दिल्लीपब्लिक स्कूल के बच्चों को बाइक छोड़ साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करने को टीचर्स ने अनूठा तरीका अपनाया। शनिवार को प्रिंसिपल टीचर्स ने खुद साइकिल रन की। प्रिंसिपल राजन शर्मा ने कहा कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के मकसद से यह कार्यक्रम चलाया। शर्मा ने कहा कि जो बच्चे बाइक पर स्कूल आते हैं, उन्हें साइकिल पर आना चाहिए। साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। एक तो बच्चों की सेहत अच्छी बनेगी। दूसरे इससे पैसे की बचत के साथ साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होगा। कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वे बच्चों को बाइक या कार आदि ना चलाने दें। अक्सर देखने में आता है कि बच्चे अपने छोटे मोटे कामों के लिए भी बाइक कार पर निकलते हैं। जबकि ऐसे काम आसानी से साइकिल पर हो सकते हैं। जिस तेजी से पर्यावरण बिगड़ रहा है और सड़क हादसे हो रहे हैं, उसे देखते हुए साइकिल कल्चर को बढ़ावा देना होगा। उनके साथ निदेशक रविंद्र सिंगला, अश्वनी, गगनदीप, हसीन आदि समेत अन्य टीचर्स ने भी दो किमी तक साइकिल चलाई। इसके लिए स्कूल टीचर्स विशेष तौर पर साइकिल लेकर पहुंचे थे।