पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में शिव जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

शहर में शिव जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|प्रजापिता ब्रह्माकुमारीईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शिव जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिव भक्तों ने शिव के जयकारे लगाते हुए शिव का गुणगान किया। शोभायात्रा को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। सुभाष सुधा ने श्रद्धालुओं को शिव जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लोगों में ज्ञान बांट रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरोज ने बताया कि शिव जयंती के पर्व पर सात फरवरी से 17 फरवरी तक पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शोभायात्राएं बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आरंभ होकर शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए ईश्वरीय विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। रविवार को विश्व शांति धाम में शिव जयंती के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित होगा।