- Hindi News
- कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : पीजे जॉर्ज
कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : पीजे जॉर्ज
कुरुक्षेत्र |केआईटीएम निदेशकपीजे जॉर्ज ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। कंप्यूटर के बिना किसी भी क्षेत्र में प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। पहले लोग कंप्यूटर से डरते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे यह सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन गया है। वे धर्म जीवी कॉलेज में कंप्यूटर के साथ व्यापक जीवनशैली शीर्षक पर आयोजित एक्सटेंशन लेक्चर के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर शिक्षिका शालिनी राजपूत, डॉ. सुदेश तनेजा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. दिव्या गौड़, कुमारी रजनी, सरोज, नम्रता शर्मा और कुसुम इत्यादि मौजूद रहे।