पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 फरवरी को होगी गांधी अस्थि विसर्जन सभा

12 फरवरी को होगी गांधी अस्थि विसर्जन सभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी स्मारकनिधि के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को ब्रह्मसरोवर पर गांधी अस्थि विसर्जन सभा का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महानिर्वाण के बाद 12 फरवरी 1948 को उनकी पवित्र अस्थियां राष्ट्र की पवित्र नदियों और पवित्र सरोवर में विसर्जित की थी। प्रत्येक वर्ष इस उपलक्ष्य में इन स्थलों पर सभाओं का आयोजन किया जाता है। जिन सिद्धांतों और आदर्शों के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान किया था, उनको केवल स्मरण किया जाता है, बल्कि उन पर चलने का संकल्प भी लिया जाता है।