- Hindi News
- सुविधाओं को लेकर हॉस्टल में कमियों पर भड़का छात्राओं का गुस्सा
सुविधाओं को लेकर हॉस्टल में कमियों पर भड़का छात्राओं का गुस्सा
केयूगर्ल्सहॉस्टल की छात्राओं ने हॉस्टल समस्याओं को लेकर शुक्रवार देर रात जमकर भड़ास निकाली। भड़की छात्राओं ने देवयानी भवन के सामने एकत्रित होकर केयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगों का ज्ञापन गर्ल्स होस्टल की चीफ वार्डन को सौंपा। वॉडर्न के समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद छात्राएं शांत हुई।
छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल के नाम पर उनसे मोटे पैसे वसूल रहा है। जबकि सुविधाओं के नाम पर उन्हें हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराई जा रही। इस संबंध में कई बार हॉस्टल प्रशासन को बताया गया। इसके बावजूद उनकी मांगों को अनुसना किया जा रहा है। केयू एसएफआई कमेटी की सदस्य मनीता ने बताया कि छात्रावास में लड़कियों को खाने की गुणवत्ता में कमी, पानी की समस्या आदि परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा मैस सर्वेट चार्ज को बढ़ाकर छात्राओं को लूटा जा रहा है। छात्राओं ने हॉस्टल में इंटरनेट वाईफाई की स्थिति में भी सुधार करने की मांग की। सुजाता ने बताया कि चीफ वार्डन ने उन्हें समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। छात्राओं का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर रितू, रूमन, करिश्मा, मन्नू, गीता, हिना, रेणुका, इंदू, सीता आदि छात्राएं उपस्थित थी।