पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा का ग्रहण रहा सबसे पसंदीदा

हरियाणा का ग्रहण रहा सबसे पसंदीदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालयके वीसी डॉ. डीडीएस संधू ने कहा कि हरियाणवीं हास्य का दुनिया में कोई जवाब नहीं है। वे सोमवार को आरके सदन में हरियाणा कला परिषद केयू द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हरियाणवी लघु हास्य नाटक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। प्रतियोगिता में गीता विद्यामंदिर गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की टीम द्वारा प्रस्तुत हरियाणा ग्रहण’ नाटक प्रथम आया। सिरसा विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाटक ‘बहू की सुपारी’ द्वितीय डीएवी शताब्दी कालेज फरीदाबाद का नाटक ‘थारा भीतराला कद जागेगा’ को तीसरा स्थान मिला। इन टीमों को क्रमश: 31 हजार, 21 हजार, 11 हजार रुपए की नकद राशि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 20 से अधिक टीमों 100 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।

आज जीवन से गायब है हंसी

वीसीडॉ.संधू ने कहा कि आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हंसी लोगों के जीवन से गायब है, जिसके कारण जीवन में निरंतर तनाव बढ़ता जा रहा है। स्वस्थ तंदरुस्त रहने के लिए हंसना जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं कलाकारों को तो एक मंच प्रदान करती ही हैं, लेकिन दर्शकों के मनोरंजन के साथ साथ उनके लिए दवा का भी काम करती हैं। कला परिषद की कार्यकारी अधिकारी लीला सैनी ने कहा कि परिषद की तरफ से पिछले 7 सालों से राज्यस्तरीय रागिनी, चित्रकला, डाल मेकिंग, पेपर मैशिंग, क्ले आर्ट, लोक नृत्य, लोक संगीत एवं लोक नाट्य कार्यशाला आदि आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा के कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने के लिए यूनिवर्सिटी के प्रांगण में द्वितीय राज्यस्तरीय लघु हास्य नाटक कराई। आकाशवाणी रोहतक के निदेशक कैलाश वर्मा, सांग एंड ड्रामा आफिसर राजबीर भारद्वाज, रिटायर्ड ड्रामा आफिसर श्याम गुप्ता, आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक अनिल भटनागर निदेशक डा. महासिंह पुनिया आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र| केयूमें हास्य नाटक प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।