- Hindi News
- किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि सयंत्र
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि सयंत्र
कुरुक्षेत्र| कृषिविभाग की तरफ से अनुसूचित जाति के किसानों को स्टेट प्लान स्कीम के तहत अनुदान राशि पर कृषि सयंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से अनुसूचित जाति के किसानों से स्टेट प्लान स्कीम के तहत 6 रीपर बाइंडर, तीन लेजर लेवलर, पांच स्ट्रा रीपर, 45 हैवी हेंड के लिए आवेदन मांगे हैं।