पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई बरसों से चल रहा है कुपिया विवाद

कई बरसों से चल रहा है कुपिया विवाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकराहसाहिब में पिछले कई सालों से पंचायती भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते लगभग 350 एकड़ भूमि खाली पड़ी है। इस पर कोई खेती नहीं की जा रही। इस जमीन पर संयुक्त पंजाब के समय से पट्टेदार खेती करते रहे थे। उनके पट्टे का समय खत्म होने लीज भरने के चलते कोर्ट ने अन्य ग्रामीणों की अपील पर इस भूमि को खाली करके वापस पंचायत के हवाले करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते प्रशासन हर साल फसल बिजाई के समय इस जमीन पर नये पट्टेदारों को कब्जा दिलवाने पहुंचता है। लेकिन प्रशासन के जाने के बाद स्थिति फिर वही हो जाती है।

जुलाईमें हुई थी झड़प :

2014में भी 27 जुलाई को प्रशासन इस जमीन पर नये पट्टेदारों को कब्जा दिलाने पहुंचा था। जहां पुराने पट्टेदारों कब्जा लेने गए लोगों में जमकर झड़प हुई थी। इसके कई महिलाओं अन्य ग्रामीणों को चोटें आई थी। मौके पर जमकर पत्थरबाजी भी हुई थी। इस तरह की झड़प कई बार हो चुकी हैं। कुपिया प्लाट में सैकड़ों परिवार पिछले 50 साल से उक्त जमीन पर खेती कर रहा है। संयुक्त पंजाब के सीएम प्रताप सिंह कैरो के समय पट्टे पर जमीन उन लोगों को दी गई थी।