- Hindi News
- ट्रेन से उठ रही थी दुर्गंध, अधिकारी नहीं माने तो पीएम को लिखा पत्र
ट्रेन से उठ रही थी दुर्गंध, अधिकारी नहीं माने तो पीएम को लिखा पत्र
कुरुक्षेत्रसेदिल्ली वाया कैथल डेमू रेल (गाड़ी संख्या नंबर 74014) में सफर करना किसी बीमारी को बुलावा देने के समान है। ट्रेन में लंबे समय से सफाई होने के कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ट्रेन की सफाई को अनदेखा कर रहे अधिकारियों से परेशान होकर रेल यात्री कल्याण समिति कैथल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
लोगों की सुविधा को देखते हुए एक वर्ष पहले कैथल से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाई गई थी। इस ट्रेन में हर दिन तीन हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा लंबे समय से ट्रेन की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया। शौचालयों में पानी होने के कारण चारों तरफ गंदगी का आलम है। यात्रियों ने हर स्टेशन पर इस दिक्कत के बारे में कई बार शिकायतें की हैं। लेकिन अधिकारी यात्रियों की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। ट्रेन में रही दुर्गंध से परेशान रेल यात्री कल्याण समिति ने पीएम के अलावा उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस नई दिल्ली के जीएम को पत्र लिखा है। इसकी एक कॉपी कैथल के स्टेशन मास्टर को भी सौंपी है। रेल यात्री कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक अनुराग सिक्का ने कहा कि रेलयात्री कल्याण समिति कैथल ने यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए एक पत्र डीआरएम कार्यालय में लिखा था। इसके बावजूद गाड़ी की सफाई कभी भी नहीं की गई। शौचालयों में दुर्गंध हो गई है। यहां तक कि गाड़ी में पानी तक नहीं है। इस गाड़ी को रविवार के दिन दिल्ली स्टेशन पर सफाई के लिए रोक लिया जाता है। लेकिन गाड़ी की सफाई आज तक नहीं हो पाई है। इस गाड़ी पर पीएम के सफाई अभियान का कोई भी असर नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा है कि रेलवे के अधिकारी गाड़ी की जानबूझकर सफाई नहीं करा रहे। लोग बीमार हो रहे हैं। जबकि गाड़ी की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कराई जानी चाहिए।