12 को खुला दरबार छपरी रामशरण माजरा में
कुरुक्षेत्र|गांव केलोगों की समस्याओं को जानने और उनका मौके पर समाधान करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 12 फरवरी को छपरी रामशरण माजरा में खुला दरबार लगाया जाएगा। नगराधीश गगनदीप सिंह ने बताया कि गांव छपरी में 12 फरवरी को राजकीय स्कूल में दोपहर 3 बजे और रामशरण माजरा में दोपहर 3.30 बजे राजकीय स्कूल में ही खुला दरबार लगेगा। सभी अधिकारी गांव में 2 घंटे पहले पहुंचकर अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाएंगे।