- Hindi News
- शिव नाटक के सूत्रधार आत्माएं हैं एक्टर : मित्रा
शिव नाटक के सूत्रधार आत्माएं हैं एक्टर : मित्रा
प्रजापिताब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ओम शांतिधाम में शिव जयंती पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एसएम मिश्रा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक परमात्मा शिव है, जो इस पूरे नाटक के सूत्रधार है। सब आत्माएं एक्टर हैं, जो बात यहां की जाती है, वह बिल्कुल सार्थक है।
शिव कल्याणकारी गुणवाचक नाम है। प्रभु का नाम न्यारा प्यारा है। प्रभु के गुण कभी कम नहीं होते। वे तो गुणों के भंडार हैं, इसलिए वे हम सब को ब्रह्मा के द्वारा त्रिकालदर्शी बनाते है। परमात्मा साधारण भेष में आते है और अब हम सब के लिए स्वर्ग की सौगात भी लाते हैं। ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने शिव जयंती की बधाई दी। बीके सुदर्शन ने मंच संचालन किया। हरबंस सिंह ओजला ने अतिथियों का आभार जताया। कुमारी राधिका दीक्षा ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व बीईओ सतपाल कुंडू, डॉ. योगेश कवात्रा, शमशेर सिंह, रोशन लाल ज्योतिसर, बलदेव शर्मा, रघबीर सिंह, कत्याल, कौस्तुभ, रेणु, संतोष शर्मा, डॉ. नागर, विमल रीतू उपस्थित थे।
कुरुक्षेत्र| ब्रह्मकुमारीआश्रम में संबोधित करते मुख्यातिथि सुरेंद्र कुमार मिश्रा।