प्रतिभाशाली छात्राएं होंगी सम्मानित
कुरुक्षेत्र|जयराम संस्थाओंके अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि जयराम शिक्षण संस्थाओं के वार्षिकोत्सव पर इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे। सेठ नवरंग दास लोहिया कन्या महाविद्यालय, जयराम शिक्षण महाविद्यालय, पोलिटेक्निक कॉलेज, श्रीमती केसरी देवी पब्लिक स्कूल लोहार माजरा का संयुक्त वार्षिकोत्सव 15 फरवरी को होगा। ब्रह्मचारी ने बताया कि जयराम विद्यापीठ द्वारा इन शिक्षण संस्थाओं की स्थापना ग्रामीण आंचल में कन्याओं को शिक्षित करने, कन्याओं को समाज में उच्च पदों पर पहुंचाने के उद्देश्य से की है। मुख्यमंत्री वार्षिकोत्सव पर जहां इन कन्याओं को संबोधित करेंगे। वहीं कन्या भू्रण हत्या रोकने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित करेंगे। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शिक्षण संस्थाओं के निदेशक एसएन गुप्ता, सुविता सूदन, शीला बठला, कुलवंत सैनी, केके गर्ग, केके कौशिक आदि भी मौजूद रहे।