पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य सभा बेटी बचाओ को निकालेगी जनचेतना यात्रा

आर्य सभा बेटी बचाओ को निकालेगी जनचेतना यात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|सार्वदेशिक आर्यप्रतिनिधि सभा की तरफ से 14 से 23 फरवरी तक पलवल से लेकर चंडीगढ़ तक कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जन चेतना यात्रा निकाली जाएगी। सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने बताया कि युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती के जयंती समारोह पर 14 फरवरी से पलवल से जन चेतना यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा हरियाणा के 21 जिलों को कवर करती हुई 23 फरवरी को चंडीगढ़ में संपन्न होगी। इस यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर जन सभाएं, नुक्कड़ सभाएं एवं यज्ञ आदि के द्वारा जन-जन में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की चेतना पैदा की जाएगी।