सेफ हाउस की खामियों को करें दूर : सुमित
कुरुक्षेत्र| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग ने कहा कि सेफ हाऊस में की सुरक्षा में खामियों को पुलिस प्रशासन तुरंत दूर करे। यहां प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा में कमी रहे। वे सोमवार को सेफ हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। प्रेमी जोड़े सोनिया बंटी को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमरे के अंदर से ताला लगने की व्यवस्था हो। पुलिस लाइन की बाउंडरी वॉल को ठीक कराएं। सुरक्षा के लिए दो की बजाय तीन पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त करें।