- Hindi News
- एलएनजेपी अस्पताल में खुलेगा पिड्राएटिक इंटेंसिव केयर यूनिट
एलएनजेपी अस्पताल में खुलेगा पिड्राएटिक इंटेंसिव केयर यूनिट
कुरुक्षेत्र| लोकनायकजयप्रकाश अस्पताल में अब जल्द ही पिड्राएटिक इंटेंसिव केयर यूनिट,पिकू भी खुलेगा। जिसमें बच्चों की देखरेख और आसान होगी। पिकू की संभावनाएं तलाशने के लिए एनएचएम के शिशु स्वास्थ्य के उपनिदेशक डॉ. सुरेश दलपथ ने सोमवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने कार्यकारी एमएस डॉ.सुरेंद्र राणा बालरोग विशेषज्ञ डॉ.जगमाल सिंह से पिकू को लेकर विस्तृत चर्चा की। अस्पताल में उन्होंने न्यूबोर्न केयर यूनिट एवं गायनी विभाग में सुविधाओं बारे जानकारी ली। कहा कि एनएसयूआई में अभी और सुधार होना है। यहां जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।