पीसीआर को टक्कर मारकर भागे लड़का-लड़की
कुरुक्षेत्र| ब्रह्मसरोवरके वीआईपी घाट पर खड़ी एक कार में लड़का-लड़की के आपत्तिजनक हालत में होने की शिकायत पुलिस को मिली। जिस पर पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस की कार को देखकर दोनों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, जिसके चलते पीसीआर में टक्कर भी मार दी। इस पर पीसीआर में बैठे पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी करने के लिए कार का नंबर देकर वीटी करा दी। जिस पर दोनों को थर्ड गेट पर पकड़ लिया गया। जहां से लड़की को उसकी मां के साथ भेज दिया गया। वहीं लड़के पर गलत तरीके से कार चलाने का मामला दर्ज किया गया। आदर्श थाना के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि लड़की के बयान लेने के बाद उसे उसकी मां के आने पर छोड़ दिया गया। लड़के के खिलाफ गलत ढंग से कार चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।