- Hindi News
- हास्य नाटक में निर्णायकों के फैसले पर कलाकारों ने रोष जताया
हास्य नाटक में निर्णायकों के फैसले पर कलाकारों ने रोष जताया
कुरुक्षेत्र| केयूके आरके सदन में आयोजित तीन दिवसीय लघु हास्य नाटक प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को हास्य के रंग में भंग पड़ गया। निर्णायकों के फैसले पर कलाकारों ने रोष जताया। कलाकारों ने कहा कि खराब प्रस्तुति देने वाली टीम को विजेता घोषित किया जा रहा है। कलाकार यहीं पर नहीं रुके बल्कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान हूटिंग भी की। कलाकारों ने कहा कि उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया है। बड़ी मेहनत से उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, अंधविश्वास और बेटी बचाओ को लेकर हास्य नाटिका को प्रस्तुत किया था। इसके बावजूद उनसे कम बेहतर टीमों को विजेता घोषित कर दिया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी लीला सैनी ने कहा कि निर्णायकों का फैसला किसी भी प्रतियोगिता में अंतिम होता है। सभी टीमों की प्रतिभा को देखने के बाद ही पुरस्कार के लिए चयन किया गया। पुरस्कार ना मिलने वाले कलाकार आरोप लगा रहे हैं।