- Hindi News
- माकपा ने जताया रोष कहा आरोपियों को मिले कड़ी सजा
माकपा ने जताया रोष- कहा आरोपियों को मिले कड़ी सजा
नेपालीयुवतीके साथ हुए बलात्कार हत्या की घटना के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रोष जताया। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव महावीर दहिया, भीम सिंह, कामरेड प्रताप विनोद बाबा सिंह ने हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते आपराधिक मामलों के प्रति गहरी चिंता प्रकट की। प्रदेश सरकार महिला अपराध रोकने मे नाकाम हो रही है। इन घटनाओं को रोकने महिलाओं को सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन कहीं भी गंभीरता नजर नहीं रही। कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए। पार्टी ने मामले की जल्द जांच करने घटना में शामिल आपराधिक तत्वों को सजा दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने पीडि़त परिवार के पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है।
कुरुक्षेत्र सचिवालयपर रोष जताती जन संघर्ष मंच की सदस्य।