- Hindi News
- कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे कंप्यूटर शिक्षक
कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे कंप्यूटर शिक्षक
कंप्यूटरटीचर्सवेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। साथ ही निजी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। कंप्यूटर शिक्षकों ने निजी कंपनियों के घोटाले की विजिलेंस जांच की भी मांग की। पंचकूला में पिछले 23 दिन से हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में शिक्षकों का आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। शिक्षकों ने निजी कंपनियों द्वारा किए गए कथित करोड़ों रुपए के घोटाले की विजिलेंस या सीबीआई जांच की मांग की है। कंप्यूटर शिक्षकों का साफ कहना है, इतने बड़े घोटाले की जिम्मेदार सिर्फ कंपनियां ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैं। सांठगांठ का ये काम 2003 से चला रहा है। संघ के अध्यक्ष बलराम धीमान ने कहा कि मंगलवार 10 फरवरी को पंचकूला थाने में कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ईएसआई का पैसा नियमों के खिलाफ काटना, पैसा जमा ना करना, सेलरी का चेक बाउंस होना, सरकार से शिक्षकों का वेतन लेकर शिक्षकों को देना आदि कईं मामलों पर कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
कुरुक्षेत्र| मांगोंको लेकर प्रदर्शन करते कंप्यूटर शिक्षक।