पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निट कर्मियों ने चौथे दिन भी जताया रोष

निट कर्मियों ने चौथे दिन भी जताया रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान निट के कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को भी प्रशासनिक ब्लॉक के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ के महासचिव कुलविंद्र सिंह ने कहा कि निट निदेशक कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसी कारण कर्मचारियों को लगातार प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए निट निदेशक को कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले प्रो. के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी प्रो. कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार ना कर सके। कुलविंद्र सिंह ने कहा कि निट कैंपस में खुली कैंटीन में मनमर्जी के रेट वसूले जा रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि निट प्रशासन को रेट निर्धारित करके लिस्ट लगवानी चाहिए। अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

कुरुक्षेत्र | निटमें मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।