- Hindi News
- कलाओं को बढ़ावा देने में जुटेगी सरकार : बेदी
कलाओं को बढ़ावा देने में जुटेगी सरकार : बेदी
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और लोक कलाओं को बढ़ावा देगी। इसके लिए खंड जिलास्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की योजना बनाई है। बेदी ने कहा कि हरियाणा सभ्यता और संस्कृति की जन्मस्थली है। वेदों और उपनिषदों की रचना इसी पावन धरा पर हुई। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पेंशन वितरण कार्य को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ही सरकार ने लाभपात्रों को बैंकों के माध्यम से पेंशन देने का निर्णय लिया है। फरवरी माह की पेंशन मार्च में लाभपात्रों के खातों में ही जमा की जाएगी। अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को आरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप राघवेंद्र राव कमेटी की रिपोर्ट को मंत्रीमंडल ने स्वीकृति प्रदान की है। इससे अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति आदि में आरक्षण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में हर साल 200 रुपए की बढ़ोतरी करने का निर्णय भी लिया।