पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| नेहरुयुवा केंद्र सुनील वालीबाल क्लब की ओर से गांव अमीन में वालीबाल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें जिलाभर से 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सुनील वालीबाल एकेडमी ने पहला और मथाना गांव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी थे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रवीण चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन दिया जना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों के युवाओं में बहुत प्रतिभा है, जरूरत है इस प्रतिभा को मंच देने की। इस अवसर पर खेल सचिव सुरेंद्र, राजीव, अशोक, निशान सिंह, प्रवीण कुमार और सुभाष उमरी मौजूद थे।